INS Vikramaditya Indian Navy - आई एन एस विक्रमादित्य क्या हैं? सारी जानकारी जानिए हिंदी में....

 INS Vikramaditya

  आई एन एस विक्रमादित्य 


INS विक्रमादित्य :-

INS विक्रमादित्य
INS Vikramaditya - Malakar Blog 


नमस्कार दोस्तों, Malakar Blog में आपका स्वागत हैं।

दोस्तों आज मैं आपको बताने जा रहा हूं, भारतीय नौसेना के विमानवाहक युद्धपोत INS विक्रमादित्य के बारे में कुछ महत्वपूर्ण और रोचक जानकारियाँ। 


 तो दोस्तों आईए जानते हैं कि INS विक्रमादित्य क्या हैं और यह हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है? 


INS विक्रमादित्य क्या हैं?

INS विक्रमादित्य भारतीय नोसेना का एक युद्धपोत है। यह 44,500 टन वजनी 280 मी. लम्बाई तथा 60 मी. ऊँचा युद्धपोत है। मतलब कि इसकी लम्बाई लगभग तीन फूटबाल मैदानों के बराबर है और इसकी ऊंचाई करीबन 20 मंजिला ईमारत के बराबर है। यह विशालकाय जहाज़ भारत के लिए एक गौरव के सामान है। यह जहाज भारत की सुरक्षा के लिए समुंदर में हमेशा तैनात रहता है तथा भारत की समुंदरी सीमा की दुश्मनों से रक्षा करता है। 

INS विक्रमादित्य की विशेषताएं 

आई एन एस विक्रमादित्य एक स्टोबार वाहक जहाज है.


  • वाटर डीस्प्लासमेंट- 44,500 टन
  • लम्बाई -  280 मी. 
  • ऊंचाई - 60 मी. 
  • गति - 30 समुद्री मील (Nautical miles)
  • 4 प्रोपेलर वाला
  • 8 बॉयलार' द्वारा संचालित
  • मिग 29k, कमोव 31, कमोव 28, सी किंग, एएलएच द्रुव व चेतक 

यह कई प्रकार के हथियार, एयरक्राफ्ट और हेलीकाप्टर की क्षमता से पूर्ण है।


इसमें 1,600 कृ मेंबर के रहने की व्यवस्था है तथा अपनी पूरी क्षमता के साथ यह 7,000 समुंद्री मील यानि 13,000 किमी. की यात्रा कर सकता है। यह सभी प्रकार की जरूरी सामानों से और सर्वसुविधा  से युक्त जहाज है, मानो कि यह एक तरह से पानी पर तैरता हुआ शहर के जैसा है।


INS विक्रमादित्य
INS Vikramaditya - Malakar Blog 

 
इस लगभग 44,500 टन वजन के जहाज को समंदर में 30 नॉटिकल मील की अधिकतम गति से चलाने के लिए इसमें 8 बोयलर वाला नई पीढ़ी का इंजन लगाया गया है, जो की 1,80,000 HP की तक की पावर क्षमता उर्पन्न करने में सक्षम है। 

इसमें लगे बोयलर काफी बड़े Size के होते है। सामान्यतः इसके बोयलर की व्यास एक समान्य व्यक्ति की लम्बाई से दुगनी होती है। इन बोयलर इंजन से 4 प्रोपेलर 4 शाफ़्ट रोड के जरिए जुडी होती हैं। बोयलर इंजन की मदद से शाफ़्ट को चलाया जाता है तथा यह शाफ़्ट प्रोपेलर्स को चलाता है। इस तरह यह जहाज समुंदर में अपनी पूरी क्षमता से गति करता हैं।

इसमें कई तरह के इलेक्ट्रिक उपकरण लगे है। जैसे दूर दूर तक के इलाको पर नज़र रखने के लिए इसमें अत्याधुनिक सेंसर लगाए गए हैं। हवा में दूर तक के वायु क्षेत्र में नजर बनाए रखने के लिए उच्च तकनीक से बनाए गए राडार सिस्टम को इसमें इनस्टॉल किया गया है। जो कि इसे लगभग 500 किमी. के क्षेत्र में अपनी नजर बनाये रखने में मदद करता है। 




सभी तरह की सुविधा से संपन्न इस जहाज को सभी तरह के विद्ध्य्त उपकरणों को चलने के लिए बिजली की आवश्यकता होती है, जिसका उत्पादन यह स्वयं ही करता है। यह कुल मिलाकर 18 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने की क्षमता रखता है। 

INS Vikramaditya आईएनएस विक्रमादित्य
INS Vikramaditya - Malakar Blog 



यह युद्धपोत मिग 29k, कमोव 31, कमोव 28, सी किंग, जैसे फाइटर एयरक्राफ्ट तथा ALH द्रुव व चेतक जैसे हेलीकाप्टर को रखने की क्षमता रखता है। यह अपने साथ 30 फाइटर प्लेन रख सकता है। 

इनके रखने के लिए जहाज के अन्दर बड़ा हैंगर बना होता है जहां सभी प्रकार के हथियार और फाइटर प्लेन को रखा जाता है। तथा उड़ान के समय पर इन्हें ऊपर के तल पर बने प्लेटफार्म पर लाया जाता है। 


यहाँ प्लेटफार्म आगे की ओर से थोडा उठा हुआ रहता है, जिससे की लड़ाकू विमानों को उड़ान भरने में सहायता मिलाती है। 

इसके अन्दर कई तरह के राडार सेंसर सिस्टम लगे है जो कि हर तरह के खतरे की निगरानी करते है। किसी भी प्रकार का खतरा होने पर या युद्ध के समय यह एक आधुनिक मिलिट्री बेस की तरह कार्य करता है। 

फाइटर जेट की उड़ने और लैंडिंग जैसी सुविधा इसमें है, जिसके परिणाम स्वरुप यह विमान के उडान भरने और लेंडिग करने के काम आता है। साथ ही कई सारे मिसाइल सिस्टम से मिसाइल प्रक्षेपण करने में सक्षम है। 


इसके नेटवर्क सिस्टम सेटलाइट से जुड़ कर डाटा को भेज व रिसीव करने में सक्षम है जिससे की यहाँ दूर तक मारक क्षमता की मिसाइल को लाँच कर सटीक निशाने पर वार कर सकता है।  

यह युद्धपोत INS विक्रमादित्य रशिया द्वारा बनाया गया था, जिसे भारतीय नोसेना में शामिल किया गया । इसका नाम भारत के एक वीर और बुद्धिमान राजा जो कि मध्य प्रदेश के अवंतिका क्षेत्र (वर्तमान उज्जैन) के राजा महाराज विक्रमादित्य के नाम पर रखा गया है।  

तो दोस्तों यह थी जानकारी भारतीय नोसेना के युद्धपोत INS विक्रमादित्य की। अब आप जान गए होंगे INS Vikramaditya - Indian Navy - आई एन एस विक्रमादित्य क्या हैं? आशा है की यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। 



 
इसी तरह की अन्य खबरों और जानकारियों के लिए Malakar Blog को फॉलो करें और पाएं ताजा अपडेट्स


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad