Domain Name क्या होता है? और यह कैसे काम करता है? जाने हिन्दी में।

डोमेन नाम क्या है?
What is Domain Name?


नमस्कार दोस्तों, Malakar Blog में आपका स्वागत हैं।

दोस्तों जब भी आप कोई website Google पर search करते होंगे, तब आपका सामना जरुर Domain Name से हुआ होगा। तब आप के मन में यह सवाल ज़रूर आया होगा, कि आखिर किसी website मे Domain Name का क्या मतलब होता है?


तो मैं आपको यह बता दूँ कि Domain Name की मदद से हम Internet में किसी website को खोज सकते हैं। या हम यह कह सकते हैं, कि यह एक website का naming system जिससे हम किसी Web Pages और Web Servers का पता लगा सकते हैं।

What is Domain Name


Domain name क्या होता हैं? जानें हिन्दी में

मैं जानता हूं की आप लोगों को भी डोमेन क्या है? के बारे में कुछ जानकारी अवश्या होगी। इसीलिए मैंने सोचा की क्यों न आज मै आप लोगों को Domain Name के बारे में पूरी जानकारी बता दूँ ताकि आप लोगों में Domain Name को लेकर और कोई भी शंका न रहें। तो देरी किस बात की चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं की आखिर ये डोमेन नाम किसे कहते हैं? और कैसे काम करता है? इसकी पूरी जानकारी हिंदी में.

डोमेन क्या है? - What is Domain in Hindi?

Domain Name या DNS (Domain Name System) एक ऐसा नामकरण तकनीक है, जिससे हम किसी website को Internet में पहचान कर सकते हैं। किसी भी वेबसाइट की बात करें तो सभी background में किसी न किसी IP address से जुड़ी हुईं होती हैं। IP Address (Internet Protocol Address) ये एक numerical address है, जो Browser को बताता है, कि Internet में वो website कहाँ मौजुद है।


आसान शब्दों में कहा जाए तो हम मानवों को आसान चीज़ें ही याद रहती है। उसी प्रकार सारे website का भी एक नाम होता है। तो अब आप सोच सकते हैं की Domain Name वह आसान नाम है जिसे की हम याद रख सकते है, बजाय किसी IP Address के।


यह IP Address का एक human readable version है।
Domain Name की मदद से हम एक या उससे ज्यादा IP Address को ढूंड सकते हैं।
Example के तोर पर domain name google.com सेकड़ों IP Address को रेफेर करता है। Domain Name का उपयोग URL's में भी होता है। किसी particular webpage को धुंडने में।

Example के तोर में इस URL:
https://www.Google.com में domain name है, Google.com



डोमेन नाम कैसे काम करता है?

मैं आप लोगों को यह बताना चाहता हूँ की सभी website एक server में host या store किये गए होते हैं। और Domain Name उस server के IP को point किया हुआ होता है।
जब भी आप किसी website का नाम अपने URL Bar में Add करते हैं तो तभी वो आपके Domain Name के मदद से आपके server के IP को point करता है, जिससे आप अपने खोजे गए Website को अपने ब्राउज़र में देख पाते हैं। इसी तरह ही आप लोग Website को देख पाते हैं।

डोमेन के प्रकार

देखा जाये तो Domain Name बहुत प्रकार के होते हैं। लेकिन आज में आप लोगों को उन सभी प्रकार के Domain Name जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं उनके बारे में बताऊंगा। ताकि आप जब भी कोई Domain Name choose करें, तो आपको इसके चुनाव में बड़ी आसानी हो।

TLD – Top Level Domains

Top Level Domains (TLD) को Internet Domain Extension के नाम से भी जाना जाता है। ये वो आखिरी वाला हिस्सा है, जहाँ domain name खत्म होता है। Dot के बाद का हिस्सा, इसे सबसे पहले develop किया गया था। इस domain की मदद से आप अपने website को आसानी से Rank कर सकते हैं। ये बहुत ही ज्यादा SEO friendly है। और इसे Google Search Engine भी ज्यादा importance देता है।


Example TLD Extension के जिससे कोई भी खरीद सकता है
  1. .com (commercial)
  2. .org (organization)
  3. .net (network)
  4. Gov (government)
  5. .edu (education)
  6. .name (name)
  7. .biz (business)
  8. .info (information)
उदाहरण के लिए Google.com, blogger.com, Facebook.com

CCTLD – Country Code Top Level Domains

इस प्रकार के Domain का उपयोग सामान्यतः किसी particular देश को ध्यान में रखकर किया जाता है। यह किसी देश के name के 2 Letter ISO CODE के आधार पर नामकरण होता है। उदाहरण के तोर पर कुछ Important Domain Extension दिए है।

  • .us: United States
  • .uk: United Kingdom 
  • .in: India
  • .pk: Pakistan 
  • .ch: Switzerland
  • .cn: China
  • .ru: Russia
  • .br: Brazil

Subdomain Name क्या है?

अब आपको यह तो पता चल गया होगा कि डोमेन क्या है? पर subdomain क्या होता हैं? यह आप नही जानते होगें। तो मैं आपको बताना चाहूंगा कि Subdomain आपके Main Domain Name का एक अंश होता है। subdomain को ख़रीदा नहीं जाता। अगर आप कोई भी Top Level Domains Name खरीद लिया है तो आप उसे Subdomain Names में Divide कर सकते है। यह बिलकुल ही free है इसके लिए आपको कोई Charge नहीं देने पड़ते हैं।


वैसे तो Domain Names के और भी प्रकार होते है लेकिन आम तोर पे हम Blog/Website बनाने के लिए उनका Use नहीं करते। एक बहुत ही जरुरी बात में आपको बता दूँ की आप Hindi में भी Domains Name खरीद सकते है।

नोट:- मुख्यतः सभी American Servers three-letter वाले top level domains का इस्तमाल करते हैं (e.g. “.com”, “.edu“)

लेकिन दुसरे देश America के अलावा केवल दो letters या combinations of दो letters का इस्तमाल करते हैं. (e.g “.au”, “.ca”, “.co.in “)


Top Domain Name Provider List

अगर आप खुद के लिए या अपने किसी बिज़नस के लिए website बनाना चाहते हैं तो आप खुद भी domain name खरीद सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको किसी अच्छे domain name Service provider से domain में account register कर के नया और unique domain name खरीदना होगा। नीचे मैंने कुछ टॉप Domain Providers की list दे रखी है। आपके सहूलियत के लिए. आप इन में से किसी को भी चुन सकते हैं।

  • Bigrock
  • GoDaddy
  • Namecheap
  • 1and 1
  • In
  • Znetlive
  • EWeb Guru
  • IPage
नोट:- ICANN (The Internet Corporation For Assigned Names And Numbers) एक ऐसी संस्था है जो की इन Domain Providers को Domain Name बेचने के लिए authorizes करती है।



डोमेन नाम कैसे बनाये

  1. हमेशा Short Domain Name का चुनाव करें जो याद रखने में आसान हो।
  2. ऐसा Domain name रखें जो की याद रखने, टाइप करने and बोलने मे easy हो।
  3. किसी दूसरे से मिलता जुलता Domain name न हो और तो और काफी Unique हो जिससे आप आसानी से brand कर सकें।
  4. इस name मे special character जैसे की hyphen and numbers को यथा संभव न रखें।
  5. हमेशा Top Level Domains लेने की कोशिश करे की जिससे की पूरी दुनिया में सभी लोग पहचानते है।
  6. आपका Domain name आपके business या business profile से संभंधित या मिलता जुलता होना चाहिए इससे आपको brand बनाने में आसानी होगी।
  7. आखिर में मैं आप लोगों को यह बताना चाहता हूँ की Domain name को हमेशा छोटा और आसानी से याद रहने वाला address होना चाहिए। सही में server का technical address है IP (Internet Protocol Address)।

मुझे पूर्ण आशा है की मैंने आप लोगों को डोमेन क्या है (What is Domain in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी दी और में आशा करता हूँ आप लोगों को इस Internet Term के बारे में समझ आ गया होगा। मेरा आप सभी पाठकों से आग्रह है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, अपने मित्रों में Share करें, जिससे की हमारे बिच जागरूकता बनी रहे और इससे सबको बहुत लाभ हो। 


मुझे आप लोगों की सहयोग की आवश्यकता है जिससे मैं और भी नयी जानकारी आप लोगों तक पहुंचा सकूँ।
मैं यही कोशिश रहा हूं की मैं हमेशा अपने readers या पाठकों को हर तरह की जानकारी उपलब्ध करा सकूं। यदि आप लोगों को किसी भी तरह की कोई भी doubt है, तो आप मुझे से पूछ सकते हैं। 


मैं जरुर उन Doubts का हल करने की कोशिश करूँगा। आपको यह लेख डोमेन नाम क्या है क्या है? कैसा लगा हमें comment लिखकर जरूर बताएं। ताकि हमें भी आपके विचारों से कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मोका मिले। 

और इसी तरह की रोचक जानकारियों के लिए Malakar Blog से जुड़े रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad