How to make Face Pack For Glowing Skin - सुंदर निखरी त्वचा पाने के लिए करें तुलसी का उपयोग - जानिए तुलसी से फेस पैक बनाने के 5 आसान उपाय - Tulasi Face Pack In Hindi

Face Pack For Glowing Skin 


Face Pack For Glowing Skin - Malakar Blog
How to make Face Pack For Glowing Skin - Malakar Blog


सुंदर निखरी त्वचा पाने के लिए करें तुलसी का उपयोग - जानिए तुलसी से फेस पैक बनाने के 5 आसान उपाय - Tulasi Face Pack In Hindi



तुलसी एक औषधीय गुणों वाला पौधा हैं। इसके कई सारे गुणकारी लाभ हैं। तुलसी न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं बल्कि यह आपकी त्वचा की सुंदरता को भी बढ़ाता हैं। तो क्या आप भी पाना चाहते है सुंदर और निखरी त्वचा?

तो दोस्तों आज मैं आपके लिए ले कर आया हूँ - How to make Face Pack For Glowing Skin.  
और 
जानिए तुलसी से फेस पैक बनाने के 5 आसान उपाय

 
नमस्कार दोस्तों, Malakar Blog में आपका स्वागत हैं।


Tulasi Face Pack In Hindi


Tulsi Face Pack : 

तुलसी प्रकृति का एक ऐसा पौधा है जिसे यदि हमें ईश्वर का दिया हुआ आशीर्वाद कहें तो गलत नहीं होगा। क्योंकि यह सिर्फ एक सामान्य पौधा नहीं हैं बल्कि एक चमत्कारिक औषधि भी है जो कि बहुत ही आसानी से हमारे घर की बाल्कनी या आंगन में लगी हुई मिल जाती हैं। भारत में अधिकतर लोग अपने घरों में तुलसी का पौधा जरूर लगाते हैं। इस पौधे को इतना पवित्र और पूजनीय माना जाता हैं कि इसकी जल चढ़ाकर पूजा भी की जाती है। 


ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी होने पर काढ़े के रूप में या चाय बनाने में तुलसी का उपयोग किया जाता है और Skin Care में भी तुलसी के पत्तों का उपयोग किया जाता हैं। तुलसी का उपयोग व्यापक रूप से भिन्न-भिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। तुलसी हमारी त्वचा के लिए भी उतनी ही लाभकारी है, जितनी की हमारी सेहत के लिए हैं।


हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि तुलसी में यूजिनोल या एंटी बैक्टीरियल गुण होने के वजह से तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves) त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक माइक्रोब्स को दूर कर त्वचा की समस्याओं, जैसे कि मुंहासे, त्वचा संक्रमण, चेहरे पर चकत्ते आदि को ठीक करने में सहायक होते हैं। दाग रहित, मुंहासों से मुक्त, मुलायम निखरी त्वचा पाने के लिए Specially तुलसी का फेस पैक बना कर उपयोग किया जाता है। 


इसलिए सुंदर निखरी त्वचा पाने के लिए करें तुलसी का उपयोग 


5 आसान तरीकों से बनाएं Face pack for glowing skin at home

दोस्तों तुलसी से हम कई तरह के लाभदायक फेस पैक बना सकते हैं। यहां मैं आपको उन 5 आसान तरीकों के बारे में बताऊंगा जिनकी मदद से आप Best Face Pack For Glowing Skin अपने घर पर ही बना सकते हैं।

1. तुलसी, गुलाब जल और हल्दी का फेस पैक


तुलसी, गुलाब जल और हल्दी का फैस पैक
हल्दी फेस पैक - Malakar Blog 

जरुरी सामान:- 

  • तुलसी की पत्तियां 
  • थोड़ा हल्दी पाउडर
  • गुलाब जल
  • एक बड़ी कटोरी
  • चम्मच
  • और पानी 


फेसपैक बनाने का तरीका :-


तुलसी, गुलाब जल और हल्दी का फेसपैक बनाने के लिए
  1. सबसे पहले तुलसी की 10-15 सूखी पत्तियों को पीसकर पाउडर बना लें।
  2. अब इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर को मिलाएं।
  3. इसके बाद इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिला लें।
  4. सारी चीजों को मिलान के बाद इसे अच्छी तरह से Mix करें और इसका पेस्ट बना लें। 
अब आपका फेस पैक बन कर तैयार है।


उपयोग करने का तरीका

  1. चेहरे पर फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ पानी से धो लें।
  2. फेस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें।
  3. चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी फेस पैक अप्लाई करें।
  4. फेस पैक चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाएं रखें।
  5. फिर चेहरे को साफ़ हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

फायदें 

इस फेस पैक की सहायता से आपको पिंपल, मुंहासों की समस्या से राहत मिलेगी। मुंहासों पर नियंत्रण के लिए इस तुलसी फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं।

तुलसी के साथ हल्दी में बेहतरीन एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जिन लोगों को पिंपल्स की समस्या होती है उनके लिए तुलसी और हल्दी एक बेहतरीन विकल्प है। हल्दी के इसी प्रकार के गुणों के कारण अधिकतर भारतीय शादियों में हल्दी का लेप लगाने की प्रथा होती हैं। 



2.बेसन और तुलसी

Besan Face Pack For Glowing Skin

यह आप जानेंगे बेसन से बने फैस पैक के बारे में। किस तरह से बेसन से फैस पैक बनाए आईए जानें - 

Besan face pack
Besan face pack - Malakar Blog 

जरुरी सामान:- 

  • तुलसी की पत्तियां
  • एक कटोरी व चम्मच
  • बेसन 
  • गुलाब जल


फेसपैक बनाने का तरीका :-

बेसन और तुलसी का फेस पैक बनाने के लिए

  1. तुलसी की 7 से 8 पत्तियों को पीसकर उसका चूर्ण बना लें।
  2. तुलसी पाउडर में पानी या गुलाब जल डाल कर पेस्ट बना लें।
  3. एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बेसन ले।
  4. तुलसी पेस्ट को बेसन में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  5. अच्छी तरह से मिलाने पर आपका फेस पैक तैयार हो जाएगा।


उपयोग करने का तरीका:-

  1. फेसपैक का उपयोग करने के लिए चेहरे को साफ़ पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  2. फेस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें।
  3. चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी फेस पैक अप्लाई करें।
  4. फेस पैक चेहरे पर लगभग 25 मिनट तक लगाएं रखें और सूखने दें।
  5. फेस पैक सूखने के बाद चेहरे को सादे साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  6. इस फेस पैक को आप Week में कम से कम एक बार जरुर लगाए इससे आपके चेहरे पर निखार आने लगेगा।

फायदें 

तुलसी और बेसन को मिलाकर तैयार किया गया फेस पैक मुहांसों से पीड़ित लोगों के लिए बेहद उपयोगी है। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ मुहांसे से राहत मिलती हैं बल्कि फेस के दाग धब्बे दूर करने में भी मदद मिलती है।

   


3. दही के साथ फेस पैक

दही तुलसी का फेस पैक
दही तुलसी - Malakar Blog 

जरुरी सामान:-

  • तुलसी
  • एक कटोरी दही

बनाने का तरीका:-

दही से फेस पैक बनाने के लिए 

  1. ताजा तुलसी के पत्तों को धूप में 4 से 5 दिन सुखा लें।
  2. सुखी पत्तियों को पीसकर उसका पाउडर बना लें।
  3. एक कटोरी लेकर उसमें 2 से 3 चम्मच तुलसी का पाउडर ले।
  4. अब एक चम्मच भरकर दही को इस तुलसी पाउडर में मिला लें।
  5. यदि पेस्ट ज्यादा गाड़ा हो जाए तो गाढ़ें पेस्ट को हल्का पतला करने के लिए थोड़ा और दही मिलाएं।

उपयोग करने का तरीका

  1. फेसपैक का उपयोग करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ़ करें।
  2. फेस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें।
  3. फेस पैक चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें।
  4. 15 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरे को सादे पानी से धो ले।
  5. इससे आपकी त्वचा निखर जाएगी।

फायदें 

तुलसी और दही को मिलाकर बनाए गए इस फेस पैक से मृत त्वचा (Dead Skin) ठीक हो जाती है। इस फेस पैक से त्वचा को ठंडक मिलती हैं तथा साथ ही यह स्किन रैशेस को कम करता है। इस फेसपैक को सप्ताह में 2 बार लगाए और साफ निखरी त्वचा पाएं। 

दही तुलसी face pack
दही और तुलसी - Malakar Blog



इससे स्किन को क्लेंज करने में सहायता मिलती हैं जिससे कि चहरे पर इसका बहुत ही अच्छा असर दिखने को मिलता है और एक्सफोलिएट भी करता है। यदि आप किसी वजह से धूप, धूल या मिट्टी की चपेट में आते हैं तो आप इस फेस पैक को लगा सकते हैं।



4.शहद और तुलसी

तुलसी और शहद को मिलाकर एंटी एक्ने फेस पैक बनाया जाता हैं।इसे बनने के लिए


शहद और तुलसी फेस पैक
शहद (Honey 🍯) और तुलसी - Malakar Blog 

जरूरी सामान:-

  • ताजा तुलसी की पत्तियां
  • शुद्ध शहद


फेस पैक बनाने का तरीका 

  1. मुट्ठी भर ताजी तुलसी के पत्तियां को अच्छी तरह धो लें।
  2. पत्तियों को अच्छी तरह पीसकर एक पेस्ट तैयार करें। 
  3. इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
  4. अब तुलसी के पेस्ट और शहद को साथ में मिलाएं।
 

उपयोग करने का तरीका 

  1. सबसे पहले चहरे को साफ पानी से धो लें।
  2. इस फेस पैक को ध्यान से पूरे चेहरे पर लगाएं।
  3. इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  4. सूखने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।

फायदें 

तुलसी और शहद से बने इस एंटी एक्ने फेस पैक को आप सप्ताह में दो से तीन बार लगा सकते हैं। इसे खासकर मुंहासों से प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। अगर चेहरे पर एक्ने की समस्या है, तो आपको इससे जल्द राहत मिलेंगी। 

    

5. एक्ने कंट्रोल के लिए एलोवेरा और तुलसी


एलोविरा जैल
एलोवीरा - Malakar Blog 

जरूरी सामान:-

  • तुलसी की पत्तियां
  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल 


बनाने का तरीका:-

  1. एक मुट्ठी ताजा तुलसी के पत्ते लें।
  2. इन्हें अच्छी तरह से धो लें।
  3. फिर इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें।
  4. तुलसी के पत्तों में 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  5. दोनों को एक साथ मिलाएं।

उपयोग करने का तरीका 

  1. सबसे पहले चेहरे को सादे पानी से धो लें।
  2. इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं।
  3. इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
  4. इसके बाद ताजे पानी से धो लें।

फायदें 

मुंहासों की समस्या से निजात पाने के लिए इस फेस पैक को आप हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं। इसकी मदद से आपकी स्किन स्मूद हो जाएंगी।



FAQ’S

Q. त्वचा के लिए तुलसी का उपयोग कैसे करें?
तुलसी का रस चेहरे पर लगाएं
  1. एक मुट्ठी तुलसी के ताजे पत्ते लें और इन्हें अच्छी तरह धो लें।
  2. मोर्टार और मूसल के इस्तेमाल से इन्हें पीस लें।
  3. तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर चेहरे के कील मुहांसों वाले भागो पर लगाएं।
  4. अपनी उंगलियों से फेस की अच्छी तरह से मसाज करें।
  5. Face Wash करने से पहले 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  6. इसे सप्ताह में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

Q. तुलसी लगाने से चेहरे पर क्या होता है?

तुलसी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए इससे चेहरे पर होने वाले फोड़े - फुंसी (Pimples) से राहत मिलती हैं। तुलसी में एंटी फंगल के गुण भी होते हैं, जो कि चेहरे से दाग धब्बों (Spot) को हटा देते हैं।


Q. रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
  • रात में सोने से पहले चेहरे पर हल्दी और दूध का इस्तेमाल करें. ...
  • सोने से पहले रात में स्किन पर नींबू का रस और शहद लगाएं. ...
  • एलोवेरा जेल लगाएं स्किन के लिए काफी हेल्दी होता है. ...
  • स्किन की चमक को बढ़ाने के लिए रात में सोने से पहले चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाएं.



तो दोस्तों यह थे वह 5 आसान तरीके जिनसे आप घर पर  Face Pack For Glowing Skin बना सकते हैं और इसका उपयोग कर सकते हैं। इस तुलसी से बने फैस पैक से आप अपनी त्वचा की कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आम तौर पर तुलसी किसी भी प्रकार से हानिकारक नही होती हैं और न ही इसके कोई साइड इफेक्ट्स होते हैं। 


किंतु यदि आपको इन तरीकों में इस्तेमाल होने वाली किसी अन्य वस्तू से संबंधित किसी तरह की एलार्जेटिक बीमारी या समस्या हो तो ऐसी स्थिति में आप दूसरे विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। या किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श लें सकते हैं।


Disclaimer

लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।


तो दोस्तों मुझे लगता है , कि अब आप सब समझ गए होंगे और जान गए होंगे कि  How to make Face Pack For Glowing Skin सुंदर निखरी त्वचा के लिए करें तुलसी का उपयोग  


दोस्तों आप को यह Tulasi Face Pack In Hindi की जानकारी कैसी लगी? मुझे Comment कर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। इसी तरह की अन्य रोचक जानकारियों के लिए Malakar Blog को Subscribe कीजिए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad