ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में - What is ONDC in Hindi?

ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में

 

क्या है ONDC?

What is ONDC in Hindi


ONDC क्या है? और कैसे काम करता है? - Malakar Blog
ONDC क्या है? और कैसे काम करता है? - Malakar Blog


ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में

ONDC:

Open Network For Digital Commerce यह ONDC का full form है, ONDC भारत सरकार का बनायी गयी एक महत्वपूर्ण परियोजना है। ONDC क्या है? ONDC कैसे काम करता है? ONDC के फायदे क्या हैं? कैसे ONDC के जरिए सामान बेचें और खरीदेंइन सभी सवालों के जवाब आपको मेरे इस इस लेख में मिल जाएंगे।

दोस्तों आजकल के समय में केवल युवा ही नहीं बल्कि सभी उम्र के लोग घर बैठे ही खरीदारी करना ज्यादा पसंद करते हैं। बिना बाहर कहीं जाए यदि मनपसंद चीज घर में मिल जाए, तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है? इसी तरह कि खबरों में इन दिनों ONDC काफी चर्चा में बना हुआ है। जहां एक ओर यह ग्राहकों बहुत पसंद आ रहा है,तो वही ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए चुनौतियों से भरा है। 

ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल है कि आखिरकार यह ONDC क्या है, और ये कैसे काम करता है? 

ऐसे में यदि आप भी इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं, तो आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए मैं आपको ONDC के बारे में बताता हूँ ...

नमस्कार दोस्तों, Malakar Blog में आपका स्वागत हैं। 


ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?


ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में
ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में

दरअसल, ONDC यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स यह एक सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2022 के सितंबर महीने में हुई थी, सभी तरह के -कॉमर्स वस्तु और सेवाओ को खुले नेटवर्क मे लाने की सरकार की योजना थी, और अब ये काफी चर्चा में आ चुका है। क्योंकि यह एक ऐसा -कॉमर्स प्लेटफॉर्म है जो के विक्रेता और क्रेता को आपस में जुडने मे मदद करता हैं। वहीं देनिक जीवन में ऑनलाइन शॉपिंग के चलन को ONDC बढ़ाने का काम करता हुआ नजर आ रहा है।

ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में
ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में

हालांकि, अभी यह सिर्फ अपने शुरुआती दौर में है, लेकिन ONDC अभी से ही काफी चर्चा में बना हुआ है। और केवल यही नहीं, कई प्राइवेट ई-कॉमर्स कॉम्पनियों को इस प्लेटफॉर्म से सीधी टक्कर मिल रही है।

अब ऐसे में सवाल आता है कि ONDC का भविष्य क्या होगा? तो दोस्तों ये कहना अभी थोड़ा कठिन है।

 

ONDC की जरूरत क्यों पड़ी?

ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में
ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में

पहले लोग लोकल रिटेल मार्केट और बाजारों में दुकानों से खरीदारी किया करते थे। लेकिन-कॉमर्स वेबसाइट और एप के आने के बाद लोग अब अपना जरूरी सामान ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से खरीदने लगे है। ऐसे में पहले की अपेक्षा लोकल रिटेल मार्केट का Business काफी प्रभावित हुआ हैं। साथ ही ई - बाजार मे मोनोपॉली बनती जा रही है। जिसके कारण लोकल रिटेल दुकानदारों काफी नुकसान उठान पर पड़ रहा हैं। वही छोटे नगरों और कस्बों मे लोग अभी भी इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे है।

 

ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में
ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में

ऐसे मे इसी मोनोपॉली को खत्म करने के लिए ONDC को बनाया गया। इसके आलवा ONDC के जरिए छोटे दुकानदार और व्यापारी अपने ग्राहकों से सीधे जुड़कर अपना व्यापार कर पाएंगे। जिससे कि अब छोटे दुकानदार और व्यापारियों का नुकसान नहीं होगा, वही खरीददार को भी इसका फायदा मिलेगा। सरकार इस समस्या को हल करने के लिए काफी लंबे समय से कार्य कर रही थी। अब सरकार को इस कार्य में सफलता मिली है, जिसके फलस्वरूप सरकार ने ONDC को बनाया और लॉन्च किया है।


यह भी पढ़े 👉👉👉👉TCAS: Train Collision Avoidance System In Hindi - क्या है भारतीय रेल्वे का सुरक्षा कवच - जानिए हिन्दी मे


 

ONDC कैसे काम करता हैं?

ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में
ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में

ONDC के काम करने का तरीका बहुत सीधा और सरल है। ONDC ग्राहक और विक्रेता के बीच सीधे संपर्क को स्थापित करता है। ONDC का अपना कोई मोबाईल एप नहीं है, यह एक प्रकार का ओपन प्लेटफॉर्म हैं, जैसे कि "UPI" , जैसे पेमेंट करने के समय UPI काम करता है ठीक वेसे ही ऑनलाइन शॉपिंग करते समय ONDC काम करेगा। 

अब आप मान लो कि आप किसी ई - कॉमर्स वेबसाइट पर जाएंगे तो यह आपको पेटीएम, मैजिकपिन या UPI  जैसे एप के जरिए आपके आसपास के रेस्तरां आदि से आपको जोड़ता है। फिर आप अपने मनपसंद चीजें ऑर्डर कर सकते हैं। इसे उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेसन या id बनाने कि जरूरत नहीं है क्योंकि यह ओपन नेटवर्क पर कार्य करता है, इसलिए इससे कोई भी व्यक्ति आसानी से जुड़ सकता है। 

 

क्या ONDC सस्ता है?

ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में
ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में


अब हमे यह जानना है कि आखिर ONDC कितना सस्ता है? क्योंकि असल में इसी चीज को लेकर से सभी ई कामर्स साइट मे होड़ लगी है। ONDC मे किसी भी विक्रेता के द्वारा उसकी सर्विस या प्रोडक्ट को लिस्ट करने के लिए कुछ कमिसन लिया जाता है।

ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में
ONDC क्या है? और कैसे काम करता है?, जानें यहाँ सबकुछ हिन्दी में


 प्राप्त जानकारी के अनुसार ONDC लगभग 2% से 3% तक कमिसन लेती है जो कि दूसरी ई कामर्स एप और वेबसाईट से कम है, इसलिए ONDC से चीजों को खरीदना सस्ता हो जाता है।

चूंकि इसमे किसी तीसरे व्यक्ति की किसी भी प्रकार से भागीदारी नहीं है, यह सिर्फ विक्रेता और ग्राहक को आपस मे जोड़ कर लेनदेन की क्रिया को पूरी करता है इसलिए इससे विक्रेता और ग्राहक को इसका फायदा मिलता है।


ONDC से विक्रेता को क्या फायदे होंगे?

  • इससे विक्रेता ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुँच पाएंगे। 
  • व्यापारियों को होने वाला खर्च इससे कम हो जाएगा। 
  • इसके जरिए विक्रेता काई सारे ई कामर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग कर पाएगा। 
  • अपनी वस्तु को बेचनें के आधिक विकल्प होंगे। 



ONDC से ग्राहक को क्या फायदे होंगे?

  • ग्राहक इसके जरिए अपने लोकल रीटैलर तक आसानी से पहुँच पाएगा। 
  • अपनी पसंदीदा वस्तु को खरीदने के लिए बहुत से विकल्प मिलेंगे। 
  • लोकल रीटेल शॉप से खरीदारी करने से वस्तु कि डेलीवरी जल्द मिल जाएगी। 
  • ग्राहक इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा किफायती दाम मे चीजों को खरीद पाएंगे। 

यह भी पढ़े 👉👉👉👉गर्मियों मे भारत मे घूमने के सुंदर जगह - Best Places For Summer Vacation In India


FAQ's 

Q. ONDC सरकारी है या प्राइवेट?

यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो कि सरकार के द्वारा बनाया गया है। यह भारत सरकार के डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) द्वारा विकसित किया गया ओपन नेटवर्क ई कामर्स गैर लाभकारी कंपनी हैं।


Q. क्या ONDC के पास ऐप है?

ONDC फूड डिलीवरी ऐप (ONDC) द ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक प्लेटफॉर्म है। ONDC प्लेटफॉर्म को विशेष रूप से देश के ई-कॉमर्स स्पेस में एकाधिकार को रोकने और उपभोक्ताओं के लिए अधिक लाभकारी विकल्प प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।


QONDC भारत में कैसे काम करेगा?

ONDC एक ओपन नेटवर्क पर कार्य करता है, यह अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसी ई कॉमर्स के जैसे प्लेटफॉर्म नहीं है बल्कि एक gateway है, जहा विभिन्न प्रकार के ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ग्राहक और दुकानदार आपस मे जुड़ सकेंगे।


Q. ONDC के क्या फायदे हो सकते है?

ONDC के जरिए लोगों और सरकार के बीच पारदर्शिता मे व्रदद्धी हो सकती है। इसके द्वारा सरकार की विभिन्न नीतियों और सेवाओ कि जानकारी का डाटा लोगों तक आसानी से पहुँच सकेगा।

इसके द्वारा ग्राहकों को उत्पादों की खरीद के लिए और अधिक विकल्प मिलेंगे और वें अपनी पसंद के उत्पादों को लेने के लिए और अधिक स्वतंत्र होंगे।

 

Q. ONDC क्या है? और यह किस प्रकार से काम करती है?

ONDC एक बकेण्ड प्रोटोकाल पर आधारित interoperable नेटवर्क है जो कि किसी भी व्यक्ति को इससे जुडने की अनुमति देता है। इसे बनाने का मुख्य उदेश्य डिजिटल कॉमर्स मे साइलोस को तोड़कर अलग – अलग कान्फ़िगरसन के प्लेटफॉर्म ( बड़े या छोटे ) को सुगठित कर संचालन कि क्षमता प्रदान करना है।


Q. ONDC काम कैसे करता है?

ONDC एक खुले मंच की तरह काम करता है जिसमें विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म और सेवाओं को समन्वयित रूप से संचालित किया जा सकता है। यह प्रोटोकॉल अलग-अलग वेबसाइट, ऐप्स और इलेक्ट्रॉनिक संपर्क बिंदुओं को एकसाथ जोड़ने की क्षमता प्रदान करता है। इसके माध्यम से व्यापारिक प्लेटफ़ॉर्म वित्तीय संचार, इंटरफ़ेस, लेनदेन और ग्राहक सेवा के लिए अनुकूल प्रणाली विकसित कर सकते हैं।

ओएनडीसी नेटवर्क में, आपको एक व्यापारिक पहलुओं का चयन करने की स्वतंत्रता मिलती है, जो आपके व्यवसाय की आवश्यकताओं और अनुकूलताओं के अनुसार हो सकती हैं। यह उपभोक्ताओं को अधिक विकल्पों और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने की अनुमति देता है और अधिकांश क्षेत्रों में व्यापारिक प्रवेश बाधाओं को कम कर सकता है।

 

Q. UPI और ONDC में क्या अंतर है?

UPI और ONDC दोनों ही जटिल प्रणाली से निर्मित है। UPI लूप लेनदेन पूरा हो जाने पर बंद हो जाता है जबकि ONDC का लूप अधिक लंबा होता है। आप कुछ खरीदते है तब उसका ऑफलाइन डिलीवर होना चाहिए और वस्तु कि वापसी के लिए एक पॉलिसी और मेकेनिसम होना चाहिए।

 

तो दोस्तों उम्मीद है अब आप समझ गए होंगे कि ONDC क्या है? और कैसे काम करता है? 

अगर आपको इस बारे मे ओर कोई जानकारी चाहिए या आपके मन मे इस टॉपिक से जुड़े कोई और प्रश्न है तो आप कमेन्ट के माध्यम से मुझसे पूछ सकते है। मैं आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करूंगा। 

और इसी तरह कि अन्य रोचक जानकारी और खबरों जानने के लिए आप Malakar Blog को फॉलो कर सकते है ।  

 

 

 





एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hello friends Welcome To Malakar Blog

Top Post Ad

Below Post Ad