गर्मियों मे भारत मे घूमने के सुंदर जगह - Best Places For Summer Vacation In India

 

 

Best Places For Summer Vacation In India

Best Places To Visit In Summer In India With Family

 

Best Places For Summer Vacation In India - Malakar Blog
Best Places For Summer Vacation In India - Malakar Blog


नमस्कार दोस्तों, Malakar Blog मे आपका स्वागत है ।

दोस्तों भारत मे गर्मियों का मौसम आ चुका है, साथ ही बच्चों के स्कूल छुट्टिया चालू हो चुकी है। ऐसे मे परिवार के साथ या दोस्तों के साथ शहर से बाहर किसी शांत ओर ठंडी जगह कि सेर पर जाने मे एक अलग ही सुकून मिलता है।

 

ऐसे मे अब मन में सवाल आता है कि इन छूटियों के दिनों मे हम बाहर जाए कहाँ?

तो दोस्तों मैं आपके लिए लेके आया हूँ, भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे मे जानकारी जहां आप इन गर्मियों की छूटियों मे सेर करने जा सकते है।

आईए दोस्तों जाने Best Places For Summer Vacation In India

 

Best Places For Summer Vacation In India

 

Shimla
Shimla
Image source- iStock

शिमला

भारत में गर्मियों के मौसम बिताने के लिए शिमला बहुत ही अच्छा स्थान है। हिमाचल प्रदेश में शिमला को 'पहाड़ों की रानी'  नाम से जाना जाता है। यह भारत के अधिकतर लोगों के हॉलिडे बिताने के पसंदीदा स्थानों में से एक है।यह की जलवायु वास्तव में स्वस्थवर्धक हैं, इसी कारण ब्रिटिश काल मे अंग्रेजों ने हर साल गर्मियों के मॉसम मे यहां आकर बसना शुरू किया। यहाँ कई आश्चर्यजनक द्रश्य हैं, जो कि मन मोह लेते है।  

 

इसलिए अपने परिवार के लोगों के साथ इस शहर में जरूर आइए। क्योंकि शिमला Best Places For Summer Vacation In India में से एक है।

यह भारत में एक गर्मियों की छुट्टियों बिताने का एक महत्वपूर्ण स्थल है। इसलिए इन गर्मियों कि छुट्टी मे शिमला का पैकेज बुक करें और मनोरम यात्रा का आनंद लें।


शिमला में आप क्या – क्या कर सकते है?

  1. कालका स्टेशन से शिमला के लिए टॉय ट्रेन की सवारी करें
  2. तत्तापनी में व्हाइट वाटर राफ्टिंग करने का मज़ा लें सकते है
  3. मॉल रोड पर घूमने जाएं, खाएं-पिए, खरीदें और शिमला की वादियों का आनंद लें।
  4. मॉल के पास स्थित रिज पर खूबसूरत क्राइस्ट चर्च देखने जा सकते है
  5. आप जाखू हनुमान मंदिर तक ट्रेक कर सकते है, जो पहाड़ के ऊपरी चोटी पर स्थित है। 
  6. आप वाइसरैगल लॉज, क्राइस्ट चर्च आदि जा सकते है, जो कि ब्रिटिश आर्किटेक्चर को दिखाता है
  7. आप यहाँ खूबसूरत पहाड़ी गेटवे कुफरी, चैल और माशोबरा का दौरा कर सकते है
  8. यह आप अपने परिवार के साथ पारंपरिक पोशाक में एक परिवार फोटो लेना न भूले

 

 

शिमला कैसे पहुंचें?

हिमालयन रेल्वे की टॉय ट्रेन इस शहर तक पहुंचने के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। जो कि आपको कालका स्टेशन से मिलेगी, और कालका स्टेशन दिल्ली समेत भारत के प्रमुख शहरों से रेल व बसों के रास्ते जुड़ा हुआ है, और यहाँ से बसें, कैब भी उपलब्ध हैं। यहा का निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ में स्थित है।

 

 

Best Places To Visit In Summer In India With Family

 

Kullu Manali
Kullu Manali

कुल्लू मनाली

अब यदि हम Best Places To Visit In Summer In India With Family की बात करे तो

उत्तर भारत मे स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिले का पर्यटक नगर मनाली हैं। यह नगर ब्यास नदी के किनारे कुल्लू घाटी में स्थित हैं, जो कि नवविवाहित जोड़ों और परिवारों के लिए एक पसंदीदा जगह है। यह जगह अपने अतिथियों को न केवल सुंदर दृश्यों का अनुभव देता है बल्कि कई तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स में भी भाग लेने का मौका देता है। इस जगह कि यही बात इसे एक खास Holiday Destination बनाती है। और यदि आप इन activity मे भाग नहीं लेना चाहते हैं तो आप यहाँ किसी होटल या रिज़ॉर्ट में आराम कर सकते हैं और स्थानीय बाजार मे खरीदारी कर सकते हैं। और इस 'देवभूमि'  का आनंद ले सकते हैं।

 

कैसे पहुंचे?

वायु मार्ग

यहाँ आने के लिए आप वायु मार्ग द्वारा यह के निकटतम हवाई अड्डा भूंतर हवाई अड्डा या कुल्लू मनाली हवाई अड्डा से मुख्य शहर या सकते है जो कि यहाँ से केवल 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

 रेल मार्ग

यहाँ आने के लिए जोगिन्दरनगर यहाँ का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो की मुख्य शहर से लगभग 143 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सड़क मार्ग

कुल्लू मनाली पहुँचने का सबसे सरलतम मार्ग सड़क मार्ग है क्योंकि आप यहाँ बस या कैब/टेक्सी  जैसे कई विकल्पों से पहुँच सकते हैं जो नियमित रूप से इस मार्ग पर संचालित हैं।

 

कुल्लू मनाली में घूमने की टॉप 10 जगह :-

 

  • हड़िम्बा मंदिर
  • मनू मंदिर
  • माँ शर्वारी मंदिर
  • क्लब हाउस
  • वशिष्ठ गर्म पानी कुंड
  • नेहरू कुंड
  • हिमाचल कला और लोक कला संग्रहालय
  • तिब्बती मोनास्ट्रीज़
  • जोगिनी झरने
  • सोलंग घाटी

 

कुल्लू मनाली जाने का समय:-

मानसून के मौसम के अलावा आप पूरे वर्ष में कभी भी यहाँ घूमने जा सकते है

 

Places To Visit In Summer In India With Friends

 

Gangtok
Gangtok - Malakar Blog

गंगटोक

यह पूर्वोत्तर भारत मे स्थित एक अनोखा हिल स्टेशन है यह भारत के सिक्किम राज्य की राजधानी है। यह भारत के The Most Beautiful Places To Visit In India मे से एक है। बावजूद इसके कोई इस खूबसूरत सी जगह की तरफ ध्यान नहीं देता। इस जगह आप मई और जून के महीने मे यात्रा पर जा सकते है। यह आपको के खूबसूरत जगह का अनुभाव देगा। यहाँ बादलों मे छिपे पहाड़, कंचनजंघा की मनोहारी पर्वत श्रेणी का दृश्य, गहरी खाईया ओर घाटियां, और यहाँ के खूबसूरत वनों का मनमोहक दृश्य जैसी कई सारी देखने की जगह हैं। यह Summer Vacation Holiday के लिए best Places मे से एक हैं।

 

गंगटोक मे आप क्या – क्या कर सकते है?

  1. आप यहाँ भारत – चीन की सीमा मार्ग पर आश्चर्यचकित कर देने वाले फ्लोरा और फोना के नजारे का आनंद ले सकते है।
  2. यहाँ का तशी व्यू पॉइंट आपको यहाँ के सुंदर नजारे को दिखलाएगा।
  3. यहाँ की बोद्ध धर्म की संस्कृति से जुड़ी रुमटेक मोनेस्टरी का आप जा सकते है।
  4. गंगटोक कई वन्य जीव और प्राणियों का घर है, आप यहाँ के चिड़ियाघर मे अपने बच्चों के साथ जा सकते है।
  5. आप गंगटोक की छँगु लैक और तसोमगों लैक पर जाए। और वहाँ से शहर के सबसे ऊपरी शिखर तक रोपवे के द्वारा पूरे गंगटोक शहर के खूबसूरत नजारे का आनंद लें।
  6. आप यहाँ 3-4 दिन के समय मे आसानी से घूम सकते है।

 

पहुँचने का मार्ग ;-

यहाँ पहुचने के लिए सबसे पास का हवाई अड्डा बागडोगरा है , जो कि यहाँ से 124 किमी दूर है।

यहाँ का सबसे निकटतम रैलमार्ग सिलीगुड़ी से न्यू जलपाईगुड़ी है, जो इस जगह से 148 किमी दूर है।


ठहरने के स्थान:

  • द रॉयल प्लाज़ा,
  • द एल्गिन नॉर-खिल,
  • मेफेयर स्पा रिसॉर्ट एंड कैसीनो

जैसी कई जगह हैं।

 

औसत बजट:

यहाँ आपको घूमने का बजट लगभग ₹9,500 से ₹14,500 /व्यक्ति तक आ सकता है।

 

खाने के स्थान:

टेस्ट ऑफ तिब्बत,

थाकाली और द कॉफी शॉप

जैसी कई सारी जगह है जहां आप स्वादिष्ट खाने का मज़ा ले सकते है।

 

यदि आप Places To Visit In Summer In India With Friends देख रहे है। तो गंगटोक उत्तम विकल्प हैं।

 

Best Places To Visit In India In Summer In Low Budget

Darjiling- Malakar Blog
Darjiling- Malakar Blog

 

दार्जिलिंग – The Land Of Thunderbolt

भारत के राज्य पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग मे बसा यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरत वादियों ओर चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। आपको अपने जीवन मे एक बार न्यू जलपाईगुड़ी या सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग तक टॉय ट्रेन मे यात्रा का अनुभव जरूर लेना चाहिए। साथ ही साथ यहाँ कि यात्रा आपके लिए बजट-फ्रेंडली भी है। यहाँ आप बाकी हील स्टेशन के मुकाबले काम बजट मे यात्रा कर सकते है।

यहाँ जाकर आप ऊंचे ऊंचे पहाड़ों का लुफ़त ले सकते है, और विश्व प्रसिद्ध दार्जिलिंग चाय का स्वाद भी लें सकते है। सुबह जल्दी उठ कर टाइगर हिल पर जाए ओर पहड़ों के बीच सूर्योदय के दृश्य का आनंद ले। यहाँ कंचनजंघा की पहड़िया, चोटियाँ और घाटियां देख कर आप प्रकरती कि सुंदरता मे खो जाएंगे। इसलिए जो भी Summer Vacation Holiday पर भारत मे एक बजट-फ़्रेडली जगह की यात्रा करने की तलाश मे है उनके लिए दार्जिलिंग सबसे अच्छी जगह है।  

अगर आप दार्जिलिंग जाने का सोच रहे है तो आप काम से काम 2 से 3 दिन समय निकाल कर यह जाए। यहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और अक्टोबर से नवंबर है। कलकत्ता से न्यू जलपाईगुड़ी या सिलीगुड़ी तक का बस यात्रा का खर्च लगभग 400-500 रु तक है, और NJP से दार्जिलिंग के बीच टॉय ट्रेन की यात्रा खर्च 250-300 के बीच है। इसके अलावा आप या जीप या टेक्सी से भी जा सकते है जिसका खर्च 150-200 रु/व्यक्ति तक है।

ठहरने के लिए होटल आपको 800-1000 तक मिल जाएंगे, और खाने का खर्च लगभग 300 रु/व्यक्ति तक है। 

दार्जिलिंग में घूमने के स्थान

  •  घूम मोनास्ट्री
  •  शांति पगोडा
  • चाय बागान

साथ ही आप यहाँ तिस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग का आनंद लें, संदकफू में ट्रेकिंग करें और  टॉय ट्रेन में सवारी कर यहाँ के बेहतरीन नजरों का आनंद लें।

यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा बागडोगरा एयरपोर्ट है और सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी रेल्वे स्टेशन है, जहां से भारत के विभिन्न शहरों के लिए ट्रेन उपलब्द है। यहाँ की कुछ फेमस पकवान है जैसे के ठुकपा, द नागा क्विज़ीन, चांग मोमोस।

यहाँ आप दार्जिलिंग कि प्रसिद्द चाय, यहाँ का लोकल हैन्डीक्रैफ्ट के समान खरीद सकते है। 


Best Places For Summer Vacation In India

Bee Fall - Pachmarhi - Malakar Blog
Bee Fall - Pachmarhi - Malakar Blog

पचमढ़ी

पचमढ़ी भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मे से एक है। यह मध्यप्रदेश के सतपुड़ा पर्वत श्रंखला मे स्थित है। यह समुद्र की सतह से 1100 मीटर कि ऊंचाई पर स्थित एक हिल स्टेशन है। यह का मौसम पूरे साल सुहाना बना रहता है, इस लिए आप पचमढ़ी किसी भी मौसम मे घूमने जा सकते है। यह के पहाड़ों को सतपुड़ा पर्वत माल की रानी कहा जाता है। यहाँ के हरे भरे और घने जंगल , पहाड़ों से निकलती नदिया और झरने इस जगह को भारत कि सुंदर जगहों मे से एक बनाते है। यहाँ की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। यदि आप प्रकरती की सुंदरता को करीब से देखना और महसूस करना चाहते है तो पचमढ़ी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। केवल प्रकरतिक ही नहीं यह जगह पुरातात्विक महत्व भी रखती है। यहाँ का संग्रालय जहां आप पाएंगे प्राचीन जीव जन्तुओ के जिवाश्म और प्राचीन गुफ़ाए , मंदिर यहाँ आपको देखने को मिलती है।

 

पचमढ़ी जाने के लिए गर्मियों का समय सबसे उत्तम है क्योंकि यहाँ के दिन के समय मौसम सुहावने होते है और यहाँ कि राते ठंडी होती है। यह पर गर्मियों मे औसतन तापमान प्रदेश के बाकी जगह से काम रहता है। यहाँ दिन का तापमान अधिकतम 32-34 डिग्री तक जाता है और रात का तापमान न्यूनतम 20-22 डिग्री तक होता है। इसलिए पचमड़ी मध्य प्रदेश की सबसे ठंडी जगह कहलाता है। यदि आप आपके दैनिक जीवन के कार्यों से थक गए है और अपना थोड़ा समय प्रकृति के बीच बिताना चाहते है तो पचमढ़ी वर्ष भर आपका स्वागत करता है।


पचमढ़ी कैसे पहुचे?

वायुमार्ग

पचमढ़ी से सबसे करीबी एयरपोर्ट भोपाल मे स्थित है जो कि यहाँ से 200 किमी की दूरी पर है। यह दिल्ली, मुंबई, जयपुर जैसे शहरों से वायुमार्ग से जुड़ा है, दूसरा करीबी एयरपोर्ट जबलपुर है जो कि यहाँ से 230 किमी कि दूरी पर स्थित है।

रैलमार्ग

पचमढ़ी पहुचने के लिए यहाँ का सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन पिपरिया है। जो कि पचमढ़ी से 35 किमी कि दूरी पर है। यह स्टेशन हावड़ा – मुंबई रैलमार्ग पर स्थित इटारसी और जबलपुर के बीच स्थित है। मध्य प्रदेश कि राजधानी भोपाल से इसकी दूरी 200 किमी है।

सड़क मार्ग

पचमढ़ी मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है, यहाँ विभिन्न स्थानों से पचमढ़ी के लिए बसे उपलब्द है। यहाँ आपको पिपरिया नगर से टैक्सी ओर बसों की सुविधा मिल जाएगी।

 

पचमढ़ी में घूमने की जगह:-

  1. जटाशंकर
  2. पांडव गुफाएं
  3. अप्सरा विहार
  4. महादेव गुफा
  5. प्रियदर्शिनी प्वाइंट
  6. रजत प्रपात
  7. राजेन्द्र गिरी
  8. हन्डी खो
  9. चौरागढ़
  10. बी फाल
  11. तमिया सनसेट पॉइंट
  12. सतपुड़ा राष्टीय पार्क


तो दोस्तों यह थी वो कुछ खास जगह जहां आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों मे घूमने जाने का आनंद ले सकते है। यदि आप अपने फ़्रेंड्स या फॅमिली के साथ इस गर्मी के मौसम मे किसी शांत और ठंडी जगह जाना चाहते है तो मेरे द्वारा पोस्ट मे बताई गई Best Places For Summer Vacation In India मे से किसी विकल्प को चुन सकते है।

इन जगह मे से आपकी पसंदीदा जगह कौन सी है? और आप इनमे से कौन सी जगह जाना पसंद करेंगे?” मुझे comment कर बताए।

इसी तरह कि रोचक जानकारियों के लिए Malakar Blog को Subscribe जरूर करे। 

यह भी पढ़े 👉👉👉👉👉इस मॉनसून के सीजन भारत मे घूमने की 10 जगह - Top 10 Places To Visit In Monsoon In India👈👈👈👈👈

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad