Vande Bharat Express - Indian Railways || बिहार को जल्द मिलेंगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें की सौगात

Vande Bharat Express

 Indian Railways 

                   बिहार को जल्द मिलेंगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें की सौगात 


वन्दे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन
वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 


नमस्कार दोस्तों, Malakar Blog में आपका स्वागत हैं।
दोस्तो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर एक नई ख़बर आई है।
तो क्या हैं यह ख़बर? 
आईए जानते हैं...

Indian Railwayभारतीय रेलवे की ओर से बिहार की जनता के लिए खुशखबर आई है। ख़बर यह है कि अब बिहार के रेलयात्री अपने गंतव्य स्थान तक कम समय में पहुंच सकेंगे। 

दरअसल, बिहार की जनता को जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इस समय देश में 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही है। पहली दिल्ली से माता श्री वैष्णोदेवी धाम कटरा और दूसरी दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई जा रही है। इन दोनों जगह के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से चलती है। 

अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार को दूसरे कई राज्यों से जोड़ेगी। यह एक हाई स्पीड ट्रेन है, जो कि लोगों को कम समय में यात्रा पूरी करवायेगी।


वन्दे भारत ट्रेन
वन्दे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन 

अभी हाल ही में भारतीय रेलवे बोर्ड ने रात में यात्रा के नियमों में बदलाव किया था और अब रेलवे बोर्ड इंटरसिटी एक्सप्रेस को बदलने की तैयारी में है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से भागलपुर रेलवे स्टेशन को आने वाले दिनों में इसका लाभ मिल सकता है। 


आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बड़ी संख्या में निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जिसके प्रथम चरण में वंदे भारत ट्रेन का संचालन देश के 27 अलग अलग रूटों पर किया जाना है, जिसमें बिहार को भी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल सकती है। इस ट्रेन को चलाने से लाखों बिहार वासियों को लाभ मिलेगा। उनकी यात्रा कम समय में पूरी हो सकेगी।


वंदे भारत ट्रेन
वन्दे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन 

दरअसल, आपको बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे के CPRO एकलव्य चक्रवर्ती जी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन चंडीगढ़ के पास मोहाली से साहनेवाल के बीच सुबह 7:14 बजे हुआ। यहाँ पर ट्रेनों की Speed टेस्टिंग के लिए ट्रैक बना हुआ है। जिस पर ट्रेन को चलाकर उनकी गति तथा उनके संचालन की योग्यता की जाँच की जाती है। ऐसा कहा जा रहा है कि तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद से मुम्बई के बीच चलाई जाएगी।




यदि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार से होकर चलाई जाती है, तो इससे सभी लोगों को राजधानी पटना समेत बिहार से दिल्ली जाने में और भी कम समय लगेगा। यात्रा के दौरान समय का बचत एक बड़ी बात होती है ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से समय काफी बचेगा।

वंदे भारत ट्रेन
वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 


Vande Bharat Express के साथ ही भारतीय रेलवे नई नई टेक्नोलॉजी की ट्रेन पर कार्य कर रहा है।
जिसमे Hydrogen Train जैसी टेक्नोलॉजी भारत में आने वाली है


और यह हमारे लिए किस प्रकार से महत्वपूर्ण है? जानने के लिए नीचे दी गई link पर click करें... और जानें 
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇


इसी तरह की अन्य खबरों और जानकारियों के लिए Malakar Blog को फॉलो करें और पाएं ताजा अपडेट्स

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad