Vande Bharat Express: इस दीपावली सीजन में अहमदाबाद से मुंबई के बीच तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है|

 Vande Bharat Express 


इस दीपावली सीजन में अहमदाबाद से मुंबई के बीच तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है| 


Vande |Bharat Train
Vande Bharat Express Trian - Malakar Blog


नमस्कार दोस्तों, Malakar Blog में आपका स्वागत हैं।

दोस्तों भारतीय रेल समय के साथ - साथ अपनी ट्रेन मे तकनीकी बदलाव करता रहा है ऐसे मे अब भारतीय रेल ने एक कदम और आगे बड़कर पूरी ट्रेन को ही नई प्रकार की तकनीक से बनाया है और इसमे हर तरह से सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। आज यही नई खास तकनीक से बनी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फिर से चर्चा में हैं। दरअसल ख़बर आ रही हैं कि भारत सरकार जल्द ही तीसरी वन्दे भारत ट्रैन को शुरू करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं...

NEWS:-

भारतीय रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार:- तीसरी Vande Bharat Express ट्रेन का ट्रायल रन चंडीगढ़ के पास मोहाली से साहनेवाल रूट के बीच सुबह 7:14 बजे हुआ। यहाँ पर स्पेशल रेल्वे ट्रैक बना हुआ है जहां पर ट्रेनों की Speed टेस्टिंग की जाती है। इस ट्रैक पर ट्रेन को चलाकर उनकी गति तथा उनके संचालन की योग्यता की जाँच की जाती है। अगले कुछ दिनों तक यहां इस तरह से ट्रेन का 90 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर ट्रायल किया जायेगा।


Vande Bharat Express:  इस दीपावली सीजन में अहमदाबाद से मुंबई के बीच तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है।


इस ट्रेन के द्वारा सारे ट्रायल पास करने के बाद यह नई Vande Bharat Express ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद रूट पर चलाई जा सकती है। भारतीय रेलवे की तीसरी vande bharat train का ट्रायल साहनेवाल और मोहाली के बीच सरलतापूर्वक कर लिया गया है। 15 सितंबर तक ट्रेन के बाकी बचे हुए सभी तरह के ट्रायल पूरे कर लिए जाएंगे। जल्द ही इस दीपावली तक नई vande bharat express ट्रेन को अहमदाबाद से मुंबई रूट पर चलाया जा सकता है।

रेल मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीसरी Vande Bharat Express ट्रेन का ट्रायल रन चंडीगढ़ के पास मोहाली से साहनेवाल के बीच सुबह 7:14 बजे हुआ। अगले कुछ दिनों तक यहां पर ट्रेन का 90 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रायल रन किया जाएगा। इसके पश्चात् राजस्थान में 180 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रायल रन किया जाएगा।

ट्रेन का ट्रायल रन पूर्ण होने के पश्चात इसे CRS क्लीयरेंस के लिए जांचा जाएगा, क्योकि सितंबर माह के अंत और अक्टूबर माह के पहले हफ्ते पुरे देशभर में उत्सव की धूम रहेगी। ऐसे मे नवरात्रि, दुर्गा पूजा और गरबा सभी उत्सव इस बीच होंगे, इसलिए रेलवे मंत्रालय यह कोशिश कर रहा है कि नई vande bharat express ट्रेन को इस दौरान शुरू कर दिया जाए।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, इन दोनों शहरों के बीच प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों की संख्या अधिक है। दोनों भारत के व्यावसायिक शहर है, इसलिए इन दोनों शहरो के बीच सुबह जाकर शाम को वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा हैं। इसी कारण सभी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, Vande Bharat Express को इस रूट पर चलाया जा सकता है। लेकिन इस रूट को लेकर अभी तक रेलवे मंत्रालय ने कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। इसके अलावा अन्य संभावित रूटों पर भी इन ट्रेनों को चलाने का विचार किया जा रहा है, और जल्द ही इसका फैसला आ जाएगा।


दरअसल, भारतीय रेलवे अगले एक साल में 75 vande bharat train को चलाने की तैयारी कर रही है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार इस नई वंदे भारत ट्रेन के निर्माण के बाद बाकि बची हुई 74 वंदे भारत ट्रेनों का प्रोडक्शन जल्द से जल्द किया जाएगा। पहले शुरू के दो से तीन माह में प्रतिमाह 2 से 3 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद प्रतिमाह प्रोडक्शन को बढ़ाकर 6 से 7 vande bharat train तक किया जाएगा। इस तरह अगले वर्ष तक 75 या इससे भी अधिक ट्रेनों का निर्माण कर लिया जाएगा।

रेलवे अधिकारियो के अनुसार, तकनीकी रूप से नई वंदे भारत एक्सप्रेस में कुछ बदलाव किए गए हैं। मौजूदा वंदे भारत ट्रेन में सीट का पिछला हिस्सा ही मूव कर सकता है। जबकि नई ट्रेन में पूरी सीट सुविधा अनुसार मूव करी जा सकती है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम बदलाव किए गए हैं।

FAQ

Q. वंदे भारत ट्रेन की क्या खासियत है?

रेलवे मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन की खासियत यह है किVande Bharat Express की नई डिजाइन में फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम है, जो 99% कीटाणुओं और वायरस को मार सकती है। Vande Bharat Express ट्रेन में प्लेन जैसी खूबियां हैं। एसी, टीवी, ऑटेमैटिक दरवाजे, हाइक्लास पेंट्री और वॉशरूम इस ट्रेन में सब कुछ है।


Q, वंदे भारत ट्रेन कौन सी कंपनी बनाती है?

Vande Bharat Express ट्रेन का निर्माण भारत के तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में स्थित  Integral Coach Factory ICF चेन्नई द्वारा किया जाता है


Conclusion


भारत की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन निकट भविष्य में भारत देश के गौरव को बड़ाने वाली है। साथ ही साथ यह भारत के सुनहरे भविष्य को साकार करने में बहुत जरूरी हैं। विकसित देशों की तरह आज भारत को भी हाई स्पीड ट्रेनों की आवश्यकता हैं। ऐसे में Vande Bharat express भारत की इस कमी को पूरा करेगी।


यह थी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ी नई अपडेट।

इसी तरह की अन्य खबरों और जानकारियों के लिए Malakar Blog को फॉलो करें और पाएं ताजा अपडेट्स

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad