INS VIKRANT का घातक हथियार AK-630 आईएनएस विक्रांत - जाने हिंदी में....

INS VIKRANT का घातक हथियार AK-630 आईएनएस विक्रांत - जाने हिंदी में....

GUN AK-630
AK-630 CIWS GUN

नमस्कार दोस्तों, Malakar Blog में आपका स्वागत हैं।

दोस्तों आज मैं इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताने जा रहा हूँ, INS VIKRANT का घातक हथियार AK-630 के बारे में। 

तो आखिर क्या है यह हथियार? और यह कितना घातक है? 

आईए जानते है इसके बारे में। 


AK-630 GUN 


यह एक तौप के जैसे दिखाई देने वाली एक प्रकार की गन है। जो कि अपने टारगेट पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसाने में सक्षम है। भारतीय नोसेना ने अपने नए स्वदेशी युद्धपोत INS VIKRANT पर दुनिया के सबसे ताकतवर हथियारों में से एक GUN AK-630 को लगया गया है। 

यह अपने टारगेट की दिशा की ओर घुम कर गोलिया चलाती है। यह चारों दिशाओं में घूम सकनेे में सक्षम हैं। यह कम्पुटर सिस्टम से जुड़ी होती है, तथा कम्प्यूटर द्वारा ही संचालित की जाती हैं।


आईये जानते है इसकी अन्य क्षमताओ के बारे में :-




भारतीय नौसेना Indian Navy के पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत पर AK-630 CIWS GUN लगाई गई है। इनकी संख्या कितनी है, इसकी सही जानकारी उपलब्द नही है। कहा जा रहा है की इस तरह की 4 गन लगाई गई हैं। हलाकि इससे युद्धपोत की सुरक्षा पहले से बढ़ गई है।


AK630 CIWS GUN (एके 630 सीआईडब्ल्यूएस गन) 



यह एक क्लोज़-इन-वेपन-सिस्टम है। यह एक खास प्रकार की रोटरी यानि घुमाने वाले प्लेटफोर्म पर तोप लगी होती है। जो कि गोल घूम-घूम कर दुश्मन पर हमला करती है। यह किसी भी टारगेट पर चारो दिशाओ में 360 डिग्री घूम कर गोलिया दाग सकती है। जिस कारण इसके हमले से बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है। यह पूरी तरह ऑटोमेटिक होती है, जिसे कम्पुटर द्वारा ऑपरेट किया जाता है। इसका वजन 18000 किलोग्राम तक होता है, तथा इसके बैरल नली का साईंज 55 से लेकर 65 इंच तक होता है'।


AK-630 CIWS GUN
AK-630 CIWS GUN

 

इसे चलाने के लिए 1 व्यक्ति की जरुरत होती है। यह चारो दिशा में घूम कर टारगेट पर वार करती है। इस गन की गोली दागने की क्षमता 4000 राउंड प्रति मिनट से लेकर 8000 राउंड प्रति मिनट होती है। इसकी फायरिंग रेंज 4000 मीटर से लेकर 5000 मीटर तक होती है। जैसे ही टारगेट इसकी रेंज में आता है , यह उस पर गोलिया फायर कर देती है , इसमें गोलिया एक बेल्ट में लगी होती है , जिसमे एक बेल्ट में गोलियों की संख्या 1000 से लेकर 4000 तक होती है। 


आईएएनएस विक्रांत
आईएएनएस विक्रांत 


भारत सरकार ने इसके लिए स्वदेशी गोलियो का निर्माण कर रही है, जो की 30 मिलीमीटर की है। इकोनामिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड के सीएमडी श्री सत्यनारायण नुवाल ने बताया की हमने भारतीय नोसेना की इन गोलियों की पहली खेप भेज दी है।


इन गोलियो को लेकर नोसेना के उपप्रमुख वाईस एडमिरल एस एन घोरमाडे ने कहा की देश में बनी गोलियों से विदेशी गोलिया मांगने का खर्च बचेगा। यह भारत की निजी रक्षा कंपनियों के लिए बड़ी आचिवमेंट है।


यह थी INS VIKRANT का घातक हथियार AK-630 के बारे में कुछ खास और रोचक जानकारी।


आशा है आपको जानकारी अच्छी लगी होगी। इसी तरह की अन्य खबरों और जानकारियों के लिए Malakar Blog को फॉलो करें और पाएं ताजा अपडेट्स

यह भी पढ़े 👉 INS VIKRANT क्या है? पूरी जानकारी हिन्दी मे...

👉क्या है? आई एन एस विक्रमादित्य || जाने पूरी जानकारी हिंदी में....






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad