भारत: एक नजर में - प्रतियोगिता परिक्षा उपयोगी 60 महत्त्वपूर्ण प्रश्न - सामान्य ज्ञान/India at a glance GK

 भारत : एक नजर में || सामान्य ज्ञान

प्रतियोगिता परिक्षा में उपयोगी 60 अति महत्वपूर्ण प्रश्न

By :- Rahul Malakar - 9 नवंबर 2022



भारत : एक नजर में - सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परिक्षा में उपयोगी 60 अति महत्वपूर्ण प्रश्न
भारत : एक नजर में - Malakar Blog 


भारत : एक नजर में || सामान्य ज्ञान – facts about India 


नमस्कार दोस्तों, आप सभी का Malakar Blog में स्वागत हैं ।

दोस्तों आज मैं इस पोस्ट के माध्यम से संपूर्ण भारत का संक्षिप्त डाटा देने जा रहा हूं। आप इस पोस्ट को जरुर पढ़े और यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगती हैं तो आपने दोस्तों और परिचितों में इसे शेयर जरुर करें।


मैं Malakar Blog पर प्रतिदिन समान्य ज्ञान के ऐसे टॉपिक लेकर आता हूं जो कि स्टूडेंट्स की आने वाली परीक्षा तथा युवाओं की प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित होती है।


दोस्तों आज हम जानेंगे भारत के बारे में कुछ Important प्रश्न जो कि प्रतियोगिता परिक्षा में अधिकतर पूछे जाते हैं , इसलिए आप इसे जरूर पढ़ें और नीचे कुछ पॉइंट्स दिए जा रहे हैं उन्हें नोट जरूर करें यह आपके प्रतियोगिता परिक्षा के लिए बहुत ही हेल्पफुल सिद्ध होंगे।

भारत का परिचय

भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश हैं। भारत देश इसे अंग्रेजी में इंडिया (India) नाम से भी जाना जाता है। इसका आधिकारिक नाम भारत गणराज्य है। भारत की सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता में से एक है, जिसका इतिहास 5000 वर्षो से भी अधिक पुराना हैं। भारत एक हिंदू बहुल राष्ट्र हैं। भारत तक पहुंचने की समुंद्री मार्ग की खोज सर्वप्रथम वास्को डी गामा ने 1498 में की थी। 


भौगोलिकक दृष्टि के आधार पर भारत का विश्व में सातवां स्थान हैं। तथा जनसंख्या के आधार पर यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। 
भारत की सीमा 7 देशों से लगती हैं। उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान, पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश, म्यांमार आदि देशों की सीमा भारत से लगती है। भारत अपने कला एवं साहित्य और धर्म - संस्कृति के कारण विश्व प्रसिद्ध हैं।



तो आइए अब हम जानते हैं:-

प्रतियोगिता परिक्षापयोगी 60 अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 


1. भारत की राजधानी दिल्ली है। इसे 1912 में लॉर्ड हार्डिंग के शासनकाल में भारत की राजधानी बनाया गया।

2. नई दिल्ली से पहले कोलकाता भारत की राजधानी थी।

3. भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर हैं।

4. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.45% हैं।

5. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का 7वा सबसे बड़ा देश हैं।

6. भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4’ उत्तर से 37°6’ उत्तरी अक्षांश है।

7. भारत का देशांतर विस्तार 68°7’ पूर्व से 97°25’ पूर्वी देशांतर हैं।

8. भारत उत्तरी गोलर्द्ध में स्थित हैं।

9. भारत की लंबाई उत्तर से दक्षिण तक 3214 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम तक 2933 किलोमीटर है।

10. भारत का मानक समय 82.5° पूर्वी देशांतर रेखा जो कि प्रयागराज के नैनी से गुजरती हैं, को माना जाता हैं।




11. भारत के दक्षिण में हिंद महासागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर है।

12. जम्मू कश्मीर में स्तिथ इंदिरा कॉल भारत का सबसे उत्तरी बिंदु , निकोबार द्वीपसमूह में स्थित इंदिरा – प्वाइंट भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु, अरूणाचल प्रदेश में स्थित वालांगु सबसे पूर्वी बिंदु तथा गुजरात में स्थित सर क्रीक सबसे पश्चिमी बिंदु हैं।

13. इंदिरा प्वाइंट को पिग मेलियन प्वाइंट तथा पारसान प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है।

14. तमिलनाडु में स्थित कन्याकुमारी भारत प्रायद्वीप का सबसे दक्षिणी बिंदु कहलाता हैं।

15. गोदावरी भारत प्रायद्वीप की सबसे लंबी नदी है।

16. भारत देश की सबसे लंबी सीमा रेखा चीन से तथा सबसे छोटी सीमा रेखा अफ़गानिस्तान से लगी हुई हैं।

17. भारत की सबसे लंबी नदी गंगा (2525 किमी.) तथा सबसे चौड़ी नदी ब्रम्हपुत्र हैं।

18. भारत देश की समुंद्री क्षेत्र में कुल 247 द्वीप हैं। अरब सागर में 43 द्वीप तथा बंगाल की खाड़ी में 204 द्वीप स्तिथ हैं।

19. भारत का मानक समय ग्रीनविच समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे हैं।

20. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में स्तिथ ज्वालामुखी निर्मित समूह है।




21. अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप 36 प्रवालो से निर्मित समूह है।

22. लक्षद्वीप की राजधानी कवारती तथा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर हैं।

23. लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप एण्ड्रॉट तथा सबसे छोटा द्वीप बिट्रा है।

24. छोटा नागपुर के पठार को भारत का रुर कहा जाता हैं।

25. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की सबसे ऊंची चोटी सेंडल पिक (730 मी.) है।

26. भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग NH 7 हैं, जो कि वाराणशी से कन्याकुमारी तक 2370 किमी. लंबा हैं।

27. भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH - 47A हैं, जो की विलिंगटन आइलैंड से कोच्चि बायपास तक 6 किमी. लंबा हैं।

28. वर्तमान में (2022 के अनुसार) भारत में राज्यों की संख्या 28 तथा केन्द्र शासित प्रदेश की संख्या 8 हैं।

29. अरावली पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी “गुरु शिखर” माउंट आबू में स्थित है।

30. सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य गुजरात तथा सबसे छोटी तटरेखा वाला राज्य गोवा है।




31. भारत के 17 राज्य भारत के पड़ोसी देशों की सीमा से लगे हुए है।

32. भारत की मध्य से कर्क रेखा गुजरती हैं।

33. कर्क रेखा भारत के गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम राज्यो से होकर गुजरती हैं।

34. भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है , तथा तेलगु दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हैं।

35. भारत की सबसे बड़ी जनजाति गोंड हैं।

36. भारत में सर्वाधिक जनजाति वाला राज्य मध्यप्रदेश हैं।

37. भारत का सबसे अधिक वन क्षेत्र वाला राज्य मध्यप्रदेश हैं तथा सबसे कम वन क्षेत्र वाला राज्य हरियाणा हैं।

38. भारत के लद्दाख में स्थित काराकोरम भारत का सबसे ऊंचा दर्रा हैं।

39. भारत के स्थल सीमा की कुल लंबाई 15,200 किमी. हैं।

40. भारत की समुंद्री सीमा की कुल लंबाई 6,100 किमी. हैं।




41. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान तथा सबसे छोटा राज्य गोवा हैं।

42. भारत के जल और स्थल सीमा से बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान देश लगे हुए हैं।

43. भारत की आधार रेखा से प्रादेशिक जल सीमा की लंबाई 12 समुंद्री मील है।

44. जनसंख्या की दृष्टी से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश तथा सबसे छोटा राज्य सिक्किम हैं।

45. म्यांमार की सीमा से अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर एवं मिज़ोरम राज्य लगे हुए हैं।

46. भूटान देश की सीमा से सिक्किम, प. बंगाल, असम व अरूणाचल प्रदेश लगे हुए हैं।

47. भारत में हिमालय पर्वत श्रृंखला से लगे राज्यो की संख्या 10 है तथा तट रेखा से लगे राज्यो की संख्या 9 हैं।

48. भारत का सबसे प्राचीनतम पर्वत अरावल पर्वतमाला हैं।

49. भारत की सबसे ऊंचा पर्वत शिखर गॉडविन एंस्टिन या K2 (8611 मीं.) काराकोरम श्रेणी में स्थित हैं।

50. भारत में हिमालय स्थित सबसे ऊंची चोटी कंचनजंघा (8598 मीं.) , सिक्किम में हैं।




51. समुंदर पार भारत का निकटतम पड़ोसी देश श्रीलंका है, जिसका प्राचीन नाम सिलोन है।

52. सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मोसिनराम, मेघालय में हैं।

53. भारत के सर्वाधिक पूर्वी भाग में स्थित राज्य अरूणाचल प्रदेश हैं।

54. प्रायद्वीप भारत की सबसे ऊंची चोटी अन्नाईमूडी, अन्नामलाई की पहाड़ी पर स्थित हैं।

55. भारत में न्यूनतम वर्षा वाला स्थान लेह, लद्दाख में स्थित हैं।

56. भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंबई में हैं।

57. भारत और अफ़गानिस्तान के बीच की सीमा रेखा का नाम डूरंड रेखा हैं, जिसे 1896 में निर्धारित किया गया था।

58. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा रेडक्लिफ रेखा हैं जिसे 15 अगस्त 1947 को निर्धारित किया गया था।

59. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह मरकत द्वीप या एमराल्ड आइलैंड के नाम से भी प्रसिद्ध हैं।

60. अफ़गानिस्तान की सीमा से लगा एकमात्र राज्य जम्मू कश्मीर हैं।




तो दोस्तों यह थे भारत देश के कुछ महत्त्वपूर्ण बिंदु। यह सभी प्वाइंट भारत को जानने व समझने में आपकी मदद करेगें। साथ ही साथ यदि आप किसी प्रतियोगिता परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह जानकारी आपको जरूर काम में आयेगी । इस जानकारी से आपकी परिक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। 



हमारी यह पोस्ट भारत : एक नजर में आपको कैसी लगी, मुझे Comments के माध्यम से जरूर बताएं और यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ और परिवारजनों के साथ जरूर शेयर करें।



और इसी तरह की अन्य रोचक जानकारियों और खबरों के लिए Malakar Blog को subscribe कीजिए।। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad